बिहार में भी हो सीएम योगी जैसा सीएम? खान सर भी हुए यूपी की कानून-व्यवस्था के मुरीद, जानिए क्या कहा

'ईटी नाउ बिजनेस कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2025' में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकार की तारीफ करते हुए खान सर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू किया है।

ETNow Business Conclave & Awards 2025: ईटी नाउ बिजनेस कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2025 के दौरान देश की जानी-मानी हस्तियां इस मंच पर पहुंची। इनमें से एक देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षकों में से एक खान सर भी पहुंचे। इस दौरान खान सर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन की जमकर तारीफ की। खास तौर पर उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को जमकर सराहा।

khan sir

ईटी नाउ बिजनेस कॉन्क्लेव और अवार्ड्स 2025 में खान सर

'ईटी नाउ बिजनेस कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2025' में टाइम्स नेटवर्क के मुनीष देवगन से बात करते हुए खान सर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू किया है। योगी जी ने यूपी में कानून को कड़ाई से लागू किया है। गड़बड़ी करेंगे तो चाहे मीडिया हो, चाहे कोई हो, कुछ भी हो सकता है। ये चीज लोगों को बहुत प्रभावित करती है।

End of Feed