ESTIC Conclave 2026: 'भविष्य की टेक्नोलॉजी का लीडर बनेगा इंडिया' भारत मंडपम में बोले PM मोदी

ESTIC 2026: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC) 2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में निर्मित चिप्स की पहली खेप अब दुनिया के बाकी हिस्सों तक पहुंचने लगी है।

ESTIC 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC) 2026 का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत भविष्य की टेक्नोलॉजी को अपनाएगा, साहस के साथ इनोवेशन करेगा और दुनिया में इसे बनाने में लीडर बनेगा। पीएम मोदी ने कहा, "भारत विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रहा है। इस साल भारत ने AI इम्पैक्ट समिट की मेजबानी की और अपना खुद का मॉडल भी लॉन्च किया। भारत में निर्मित चिप्स की पहली खेप अब दुनिया के बाकी हिस्सों तक पहुंचने लगी है। बैटरी स्टोरेज के क्षेत्र में भी हम भारत में उपलब्ध कच्चे माल के आधार पर क्षमता निर्माण पर काम कर रहे हैं। भारत उभरती प्रौद्योगिकियों में अपनी क्षमताओं और अपने आत्मविश्वास दोनों को मजबूत कर रहा है।"

Modi

ESTIC Conclave 2026 में प्रधानमंत्री मोदी (फोटो साभार- File Photo)

भारत मंडपम में ESTIC 2026 शुरू

उन्होंने कहा कि भारत की एक और बड़ी ताकत बड़े पैमाने पर समाधान देने की क्षमता है। हमारा डिजिटल स्टैक इसका प्रमुख उदाहरण है। हमारी 5G तकनीक इसका एक और उदाहरण है। भारत सुरक्षित समाधानों को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पीएम ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दुनिया में लंबे समय से एक चुनौती रही है, इसे संभावित हथियार के रूप में देखा जाता है। भारत का नजरिया है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मानवता की सेवा का माध्यम है।

End of Feed