बिग बॉस विनर एल्विश यादव के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, अज्ञात हमलावरों ने घटना को दिया अंजाम; पुलिस कर रही मामले की जांच

Elvish Yadav: एलविश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग सुबह तकरीबन साढ़े 5 से 6 बजे के बीच हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Elvish Yadav: बिग बॉस विनर एलविश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर के बाहर 3 नकाबपोश बदमाशों ने गोलीबारी की। घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई। एक दर्जन से ज़्यादा राउंड फायरिंग की गई। गोलीबारी के समय एल्विश यादव अपने घर पर नहीं थे। गुरुग्राम पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर मामले की तफ्तीश में जुटे हुए है।

Elvish Yadav

एलविश यादव के घर पर हुई फायरिंग

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। दो ने फायरिंग की। जानकारी के मुताबिर, फायरिंग के समय एल्विश घर मे मौजूद नहीं थे। फायरिंग घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर हुई थी। एल्विश सेकेंड और 3rd फ्लोर पर रहता है। फायरिंग के वक्त घर मे केयर टेकर और परिवार के सदस्य मौजूद थे। परिवार की शिकायत मिलने पर आगे की कार्यवाही पुलिस कर रही है। लीगल एक्शन लिया जा रहा है। क्राइम सीन से पुलिस ने सबूत इकट्ठा किया है। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे है। बता दें, इससे पहले बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग हुई थी।

End of Feed