मतगणना से पहले EC का बड़ा फैसला, काउंटिंग सेंटरों में त्रि-स्तरीय सुरक्षा लागू, अब QR कोड से होगी एंट्री

Assembly Election Results: चुनाव आयोग ने मतगणना के दौरान अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड आधारित पहचान पत्र लागू करने का फैसला किया है।

Assembly Election Results: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में मतदान संपन्न हो चुके हैं और अब सभी की निगाहें 4 मई को सामने आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। इस बीच, चुनाव आयोग (Election Commission) ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने मतगणना के दौरान अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड आधारित पहचान पत्र लागू करने का फैसला किया है।

EC Counting Centre

काउंटिंग सेंटरों में त्रि-स्तरीय सुरक्षा लागू (फोटो साभार: @ECISVEEP)

उपचुनाव के भी जारी होंगे नतीजे

4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के चुनावी नतीजों के साथ पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम भी जारी होंगे। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया, ''काउंटिंग सेंटर्स में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश की संभावना समाप्त करने के लिए QR कोड आधारित फोटो पहचान पत्र शुरू किए गए हैं। इसके तहत तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।''

End of Feed