SIR के बीच पश्चिम बंगाल, केरल समेत 5 राज्यों के चुनाव की घोषणा आज, 4 बजे EC की प्रेस कांफ्रेंस, तारीखों का होगा ऐलान

बात दें कि पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में SIR हुआ है। असम में तकनीकी कारणों से SR या समरी रिवीजन हुआ है। बंगाल में दो से तीन चरणों में चुनाव सम्भावित हैं। चुनावी हिंसा, धनबल के दुरुपयोग पर रोक पर सबसे ज्यादा जोर रहेगा।

Election Dates For 5 States: चुनाव आयोग आज पश्चिम बंगाल, केरल समेत 5 राज्यों के चुनाव की घोषणा करेगा। इस संबंध में EC 4 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करेगा। इस दौरान पांच राज्यों में चुनाव कार्यक्रम को लेकर पूरा ब्यौरा जारी किया जाएगा। बता दें कि पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में SIR हुआ है। असम में तकनीकी कारणों से SR या समरी रिवीजन हुआ है। बंगाल में दो से तीन चरणों में चुनाव सम्भावित हैं। चुनावी हिंसा, धनबल के दुरुपयोग पर रोक पर सबसे ज्यादा जोर रहेगा।

Gyanesh kumar

EC करेगा 5 राज्यों में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान

चुनाव आयोग आज शाम को असम, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। चुनाव आयोग ने कार्यक्रम की घोषणा के लिए शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इन विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूचियां विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन (SIR) के तहत प्रकाशित की जा चुकी हैं।

End of Feed