EC ने 6 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की तारीख की तय, 5 सितंबर को मतदान, 8 को वोटों की गिनती

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 8, 2023, 05:42 PM IST

चुनाव आयोग ने सात राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की तारीख तय कर दी है। जानिए किस दिन होगा मतदान और कब होगी मतगणना।

Bye-election Dates: चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की तारीख तय कर दी है। झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 5 सितंबर को होंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2023 होगी। नामांकन पत्रों की जांच 18 अगस्त को होगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2023 होगी।

5 सितंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी। 10 सितंबर से पहले ही पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट का इस्तेमाल होगा।

End of Feed