RUPP: पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटाने की कार्यवाही शुरू, चुनाव आयोग का कड़ा कदम

RUPP News: चुनाव आयोग के इस अभियान के दूसरे चरण में, देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 476 और RUPP की पहचान की गई है।

चुनावी प्रणाली को दुरुस्त करने की चुनाव आयोग की व्यापक और सतत रणनीति के तहत, चुनाव आयोग 2019 से लगातार 6 वर्षों तक एक भी चुनाव लड़ने की अनिवार्य शर्त पूरी करने में विफल रहे पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPP) की पहचान करने और उन्हें सूची से हटाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान चला रहा है।

Election Commision

चुनाव आयोग (फाइल फोटो:PTI)

इस अभियान के पहले चरण में, चुनाव आयोग 9 अगस्त 2025 को 334 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटा चुका है, जिससे सूचीबद्ध RUPP की संख्या 2,854 से घटकर 2,520 हो गई है।

End of Feed