Jharkhand: जमीन घोटाला केस में हेमंत सोरेन से CM आवास में पूछताछ करेगी ED, सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 20, 2024, 08:03 AM IST

Jharkhand News:रांची जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को पूछताछ होनी है, पूछताछ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर ईडी ने प्रशासन को पत्र लिखा है।

Ranchi Land Scam: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ करेगी, सोरेन 8 समन के बाद पूछताछ के लिए राजी हुए हैं, सीएम ने पत्र लिखकर ED को अपने आवास बुलाया है, जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय हेमंत सोरेन से कई सवाल करेगी, ईडी के अधिकारी शनिवार को दोपहर 12 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे इसके बाद आवास में ही सीएम से पूछताछ होगी।

Hemant soren

हेमंत सोरेन से CM आवास में पूछताछ करेगी ED

गौर हो कि जांच एजेंसी के खिलाफ पार्टी समेत आदिवासी संगठन विरोध दर्ज करा रहे हैं, हाल ही में कोलकाता में ED अधिकारियों पर हमले के बाद एजेंसी को इस बात का खतरा बना हुआ है कि सोरेन से पूछताछ के दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो सकते हैं।

End of Feed