ED ने अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती को किया तलब

Illegal Betting App Case: ईडी ने पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती और अदाकारा उर्वशी रौतेला को कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में चल रही जांच में शामिल होने के लिए तलब किया। मिमी चक्रवर्ती को सोमवार सुबह, जबकि उवर्शी को मंगलवार को एजेंसी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है।

Illegal Betting App Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रविवार को पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती और अदाकारा उर्वशी रौतेला को कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में चल रही जांच में शामिल होने के लिए तलब किया।

Urvashi Rautela & Mimi chakraborty

अदाकार उर्वशी रौतेला (बाएं) और पूर्व सांसद मिमी चक्रवती (दाएं) (फोटो साभार: @UrvashiRautela & @mimichakraborty)

अदाकाराओं को कब होना है पेश?

समाचार एजेंसी एएनआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि ईडी ने अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xbet मामले में मिमी चक्रवर्ती को 15 सितंबर को, जबकि उर्वशी रौतेला को 16 सितंबर को तलब किया है। दोनों अदाकाराओं को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है।

End of Feed