ED का बड़ा एक्शन, तेलंगाना पीजी मेडिकल सीट घोटाले से संबंधित दस्तावेज जब्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 22, 2023, 10:39 PM IST

ED Action: ईडी अधिकारियों ने कहा कि हैदराबाद स्थित मल्ला रेड्डी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के खिलाफ की गई छापेमारी के बाद 2.89 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि पर रोक लगा दी गई और 1.4 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त कर ली है।

ED Action: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने पीजी मेडिकल सीटों के घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत तेलंगाना में छापेमारी करने के बाद सैकड़ों करोड़ रुपये के नकद लेनदेन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। ईडी ने कहा कि यह धनराशि एमबीबीएस छात्रों और स्नातकोत्तर मेडिकल अभ्यर्थियों की ओर से किए गए नकद शुल्क और प्रीमियम के भुगतान से अर्जित की गई थी।

ED raids

ईडी की कार्रवाई

करोड़ों रुपये की नकदी जब्त

संघीय जांच एजेंसी ने कहा कि उसने हैदराबाद स्थित मल्ला रेड्डी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के खिलाफ की गई छापेमारी के बाद 2.89 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि पर रोक लगा दी गई और 1.4 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त कर ली है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत की जा रही जांच के दौरान बुधवार को राज्य की राजधानी हैदराबाद, खम्मम और करीमनगर में कुल 16 स्थानों पर छापे मारे गए थे।

End of Feed