पश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती 'घोटाले' में ED ने TMC विधायक जीवन कृष्ण साहा के ठिकानों पर छापेमारी के बाद किया गिरफ्तार

West Bengal School Recruitment Scam: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान विधानसभा क्षेत्र के विधायक के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत छापेमारी की गई।

West Bengal School Recruitment Scam: प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीवन कृष्ण साहा (Jiban Krishna Saha) और उनके कुछ रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की,आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह छापेमारी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत की गई। सूत्रों ने बताया कि विधायक के कुछ रिश्तेदारों और सहयोगियों की भी तलाशी ली गई। कार्रवाई के बाद ईडी ने टीएमसी विधायक जीवन को गिरफ्तार कर लिया है।

ED Raid

ED की TMC विधायक के ठिकानों पर छापेमारी (फाइल फोटो:PTI)

साहा को 2023 में सीबीआई ने 'घोटाले' से कथित संबंधों के लिए गिरफ्तार किया था और बाद में रिहा कर दिया गया था। ईडी का मनी लॉन्ड्रिंग मामला सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर से उत्पन्न हुआ है, जिसे कलकत्ता उच्च न्यायालय ने समूह 'सी' और 'डी' कर्मचारियों, कक्षा 9 से 12 तक के सहायक शिक्षकों और प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच करने का निर्देश दिया था।

End of Feed