एक्शन में ED, स्टालिन के मंत्री बालाजी के परिसरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 13, 2023, 02:27 PM IST

ED Raid: तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की। उच्चतम न्यायालय ने बालाजी के खिलाफ कथित नौकरी के बदले नकदी घोटाले में पिछले महीने पुलिस और ईडी को जांच की अनुमति दे दी थी।

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनशोधन के एक मामले की जांच के तहत मंगलवार को तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। करूर जिले से ताल्लुक रखने वाले दिग्गज द्रमुक नेता बालाजी ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि अधिकारी उनके परिसरों पर क्या खोजने आए हैं। उन्होंने जांच में पूरी तरह सहयोग का आश्वासन दिया।

ED Raids

ईडी की छापेमारी

राज्य की राजधानी चेन्नई और करूर में बालाजी के परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं। उच्चतम न्यायालय ने बालाजी के खिलाफ कथित नौकरी के बदले नकदी घोटाले में पिछले महीने पुलिस और ईडी को जांच की अनुमति दे दी थी। वह राज्य का आबकारी विभाग भी संभालते हैं। सूत्रों ने कहा कि धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

End of Feed