ED Raids: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को एक नई जांच के सिलसिले में कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी सांसद बेटी प्रियंका जारकीहोली से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें सुबह से ही राज्य में लगभग 18 ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं। इनमें 64 वर्षीय मंत्री सतीश जारकीहोली का बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी स्थित आवास भी शामिल है। इसके अलावा, चिक्कोडी लोकसभा सीट से सांसद उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली से जुड़े परिसरों पर भी कार्रवाई जारी है।
कर्नाटक में ED रेड
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह एक नया मामला है और इसका मंत्री के रिश्तेदार तथा आबकारी विभाग के अधिकारी वाई. डी. मंजूनाथ से जुड़े किसी पुराने मामले से कोई लेना-देना नहीं है। फिलहाल ईडी की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
