दुर्गा पूजा 'प्रीव्यू पास' में करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, कोलकाता में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और MassArt के 15 ठिकानों पर ED की बड़ी छापेमारी

MassArt Durga Puja Fund Misappropriation: प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता में मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत पूर्व टीएमसी मंत्री इंद्रनील सेन और MassArt सोसाइटी से जुड़े 15 ठिकानों पर छापेमारी की है।

ED Raid Indranil Sen Kolkata: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कोलकाता टीम ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत एक बड़ी और बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री व टीएमसी (TMC) नेता इंद्रनील सेन और उनसे जुड़ी संस्था के 15 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह कार्रवाई दुर्गा पूजा के 'प्रीव्यू शो' आयोजित करने के नाम पर जनता और संस्थाओं से जुटाए गए फंड में वित्तीय अनियमितताओं व धोखाधड़ी के आरोपों के बाद की गई है।

दुर्गा पूजा 'प्रीव्यू पास' में करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, कोलकाता में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और MassArt के 15 ठिकानों पर ED की बड़ी छापेमारी

दुर्गा पूजा 'प्रीव्यू पास' में करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, कोलकाता में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और MassArt के 15 ठिकानों पर ED की बड़ी छापेमारी

जांच एजेंसी ED की टीमों ने कोलकाता के कसबा (Kasba), हाइलैंड पार्क (Highland Park), हिंदुस्तान पार्क (Hindustan Park) और महानिर्बान रोड सहित कई संवेदनशील इलाकों में एक साथ तलाशी और जब्ती (Search and Seizure) अभियान चलाया।

End of Feed