Changur Baba: धर्मांतरण रैकेट में बड़ा खुलासा; ED को मिले विदेशी मुद्रा से जुड़े सुराग, इंटरनेशनल कनेक्शन की जांच तेज

छांगुर बाबा धर्मांतरण रैकेट की जांच में एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन सामने आया है। ED को बाबा के करीबी शहजाद शेख के मोबाइल से क्रोएशियन कुना करेंसी की तस्वीर मिली है, जिससे विदेशी लिंक की पुष्टि होती है। अब जांच एजेंसी इस रैकेट में विदेशी मुद्रा के इस्तेमाल और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की गहराई से पड़ताल में जुट गई है।

Changur Baba Conversion Racket: उत्तर प्रदेश में जबरन धर्मांतरण रैकेट के मास्टरमाइंड और स्वयंभू धर्मगुरु छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में यूपी और मुंबई के कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई धर्मांतरण रैकेट से जुड़ी आर्थिक लेन-देन की कड़ियों को खंगालने के लिए की गई। ऐसे में छांगुर बाबा धर्मांतरण रैकेट को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।

Big disclosure in Changur Baba conversion racket

छागुर बाबा धर्मांतरण रैकेट में बड़ा खुलासा

ED (प्रवर्तन निदेशालय) की हाल फिलहाल सर्च कार्रवाई में बाबा के राजदार नवीन के करीबी शहजाद शेख के मोबाइल फोन से ईडी को एक अहम सुराग हाथ लगा है। जांच के दौरान शहजाद शेख के मोबाइल से क्रोएशियन कुना (Croatian Kuna) करेंसी की एक तस्वीर बरामद हुई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि धर्मांतरण का यह रैकेट विदेशों तक फैला हुआ था। ईडी को संदेह है कि इस पूरे रैकेट में विदेशी मुद्रा का भी इस्तेमाल किया गया है। मोबाइल में मिली इस विदेशी करेंसी की तस्वीर ने जांच एजेंसी को चौंका दिया है। फिलहाल ईडी मोबाइल फोन का डेटा खंगालने में जुटी हुई है, ताकि इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की पूरी परतें खोली जा सकें।

End of Feed