अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा वार, मुंबई से गुजरात तक 11 ठिकानों पर छापेमारी, जब्त किए अहम दस्तावेज

ईडी की यह जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), मुंबई की ओर से दर्ज मामले के आधार पर शुरू की थी। एनसीबी ने मुंबई और नवी मुंबई में बड़ी मात्रा में हाई क्वालिटी हाइड्रोपोनिक गांजा, कोकीन और बेहिसाब नकदी बरामद की थी।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई, नवी मुंबई और गुजरात के सूरत व भावनगर में 11 ठिकानों पर छापेमारी की। 28 अक्टूबर को हुई इस कार्रवाई में ड्रग्स की बिक्री से मिलने वाले पैसे को ठिकाने लगाने और उसे वैध कमाई के रूप में दिखाने के तरीके की जांच की गई। ईडी ने दावा किया कि इस सिंडिकेट को नवीन चिचकर, धीरज चिचकर और उनके सहयोगी चला रहे थे।

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा वार

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा वार।

ईडी की यह जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), मुंबई की ओर से दर्ज मामले के आधार पर शुरू की थी। एनसीबी ने मुंबई और नवी मुंबई में बड़ी मात्रा में हाई क्वालिटी हाइड्रोपोनिक गांजा, कोकीन और बेहिसाब नकदी बरामद की थी। जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के जरिए कोकीन, हाइड्रोपोनिक गांजा, एलएसडी और गांजे से बने खाद्य पदार्थों की सप्लाई करते थे। इनमें से ज्यादातर नशीले पदार्थ विदेशों से मंगाए जाते थे।

End of Feed