ममता बनाम ऋतब्रत बनर्जी: TMC सिंबल विवाद पर EC की सुनवाई कल, बागी खेमे के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को किया तलब

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में TMC के नाम और चुनाव चिन्ह पर विवाद को लेकर नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी को पत्र लिखा है। ECI 17 सितंबर को उनके 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करेगा।

चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में TMC के नाम और चुनाव चिन्ह पर विवाद को लेकर नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी को पत्र लिखा है। ECI ने 17 सितंबर 2026 को उनके 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करने का फैसला किया है। आयोग ने ऋतब्रत बनर्जी को सूचित किया है कि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के संबंध में आयोग को मिली शिकायतों/अभ्यावेदनों पर चर्चा के लिए 17 सितंबर, 2026 को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में उनके 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सुनवाई की जाएगी।

tmc symbol

ममता बनर्जी और रिताब्रत बनर्जी (फाइल फोटो)

चुनाव आयोग गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 'घास के ऊपर दो फूल' वाले चुनाव चिह्न पर अंतरिम आदेश जारी कर सकता है, क्योंकि पार्टी के विरोधी गुटों ने 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में इसी चिह्न पर उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को आयोग की बैठक होगी और TMC के दोनों गुटों को इसमें मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

End of Feed