चुनाव आयोग ने जारी किए बंगाल मतदाता सूची से हटाए गए नाम, आज जारी होगी मसौदा वोटर लिस्ट

यह सूची फिलहाल आयोग के पोर्टल लिंक ceowestbengal.wb.gov.in/asd_sir पर उपलब्ध है। आयोग के सूत्रों के अनुसार, 'एकत्र न किए जा सकने वाले SIR गणना फॉर्म' की संख्या 58 लाख से अधिक है। इन्हें या तो अपने पंजीकृत पते पर अनुपस्थित पाए जाने, स्थायी रूप से स्थानांतरित होने, मृत्यु होने या एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में ‘डुप्लिकेट’ मतदाता के रूप में दर्ज होने के आधार पर हटाया गया है।

List of deleted voters in West Bengal : चुनाव आयोग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से हटाए गए नामों की सूची जारी कर दी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान ये नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। मतदाता सूची से खारिज नामों की सूची ईसी ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित की है। बता दें कि ईसी आज राज्य की मसौदा मतदाता सूची जारी करने वाला है। सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जो 2025 में राज्य की मतदाता सूची में दर्ज थे, लेकिन 2026 की मसौदा मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।

sir bengal

बंगाल में अगले साल होने हैं विधानसभा चुनाव। तस्वीर-PTI

हटाए जाएंगे 58 लाख से अधिक नाम

End of Feed