वोटर लिस्ट में दो जगहों से नाम पर बुरे फंसे पवन खेड़ा! चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब

पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में संशोधन करने में व्यवस्थागत विफलताओं का आरोप लगाया। पवन खेड़ा ने कहा, "यही वह बात है, जो हम उठा रहे हैं। मैं 2016 में उस क्षेत्र से शिफ्ट हो गया था। फिर भी मेरा नाम कभी नहीं हटाया गया, तब से मतदाता सूची में 4-5 बार संशोधन हो चुका है।

दो-दो वोटर लिस्ट में नाम होने के मामले पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा अब फंसते दिख रहे हैं। चुनाव आयोग ने पवन खेड़ा को नोटिस जारी कर इस मामले पर जवाब मांगा है। बीजेपी ने आज दावा किया था कि पवन खेड़ा का नाम दो-दो वोटर लिस्ट में शामिल है। अब इसी पर चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है।

End of Feed