Railway Leak: पूर्व मध्य रेलवे पेपर लीक मामला, CBI की बड़ी कार्रवाई, 26 रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

Railway paper leak: सीबीआई ने पूर्व मध्य रेलवे की विभागीय परीक्षा पेपर लीक मामले का भंडाफोड़ किया, मुगलसराय में 3 और 4 मार्च 2025 की रात छापेमारी कर 26 रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार किए गए, बता दें कि 4 मार्च को होने वाली चीफ लोको इंस्पेक्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र पहले ही लीक हो गया था।

CBI ने मंगलवार को कहा कि उसने विभागीय परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में पूर्व मध्य रेलवे (ECR) में कार्यरत विद्युत विभाग के एक वरिष्ठ मंडल अभियंता सहित 26 रेलवे अधिकारियों को गिरफ्तार करने के साथ छापेमारी के दौरान 1.17 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।

RAILWAY PAPER LEAK

रेलवे विभागीय परीक्षा पेपर लीक मामले का भंडाफोड़ (प्रतीकात्मक फोटो)

एजेंसी ने कहा कि मुगलसराय में मुख्य लोको पायलट के पदों पर पदोन्नति के लिए परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में रेलवे अधिकारियों को सोमवार रात गिरफ्तार किया गया था। परीक्षा मंगलवार को आयोजित की जानी थी। एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि परीक्षा अब रद्द कर दी गई है।

End of Feed