देश

जॉर्डन की सेना ने भारतीय नागरिक को मारी गोली, शशि थरूर ने MEA से की यह अपील

Jordan Israel Border: केरल के एक व्यक्ति की इजरायल-जॉर्डन सीमा पर जॉर्डन के सुरक्षा बलों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इस मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने विदेश मंत्रालय और दूतावास को पत्र लिखकर तिरुवनंतपुरम में परिवार को शव सौंपने के लिए तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया।

Image

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (फोटो साभार: @ShashiTharoor)

Photo : Twitter

Jordan Israel Border: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय से केरल के उस व्यक्ति का शव वापस लाने का अनुरोध किया है, जिसे पिछले महीने इजरायल-जॉर्डन सीमा पर जॉर्डन के सुरक्षा बलों ने गोली मार दी थी।

क्या है पूरा मामला?

तिरुवनंतपुरम के थॉमस गेब्रियल एक एजेंट की मदद से जॉर्डन से इजरायल जाने का प्रयास करने वाले चार सदस्यीय समूह का हिस्सा थे। जॉर्डन की सेना ने उन्हें सीमा पर रोक लिया और उन्होंने जैसे ही भागने का प्रयास किया, सैनिकों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें गैब्रियल की मौत हो गई।

शशि थरूर ने MEA को लिखा पत्र

विदेश मामलों की संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष थरूर ने कहा, "मैंने विदेश मंत्रालय और दूतावास को पत्र लिखकर तिरुवनंतपुरम में परिवार को शव सौंपने के लिए तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया है।"

तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य ने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद स्थिति है। मेरे निर्वाचन क्षेत्र के थॉमस गेब्रियल की इजरायल के साथ सीमा पर जॉर्डन के सुरक्षा बलों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमें परिस्थितियों की पूरी जानकारी नहीं है। ऐसा लगता है कि बेईमान एजेंट ने उन्हें गुमराह किया है। परिवार शव वापस चाहता है।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article