देश

Earthquake Today in India 25 March: भारत में आज भूकंप कहां आया, जानिए तीव्रता से लेकर केंद्र तक

Earthquake Today in India 25 March: भारत में आज कहां-कहां भूकंप आया? भारत में आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में भूकंप के झटके लगे हैं। क्या दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में भी भूंकपीय घटना हुई है?

Image

भारत में आज कहां भूकंप आया

Earthquake Today in India 25 March: भारत में कहां भूकंप आया? भारत में बुधवार को तेलंगाना और महाराष्ट्र में भूकंप के झटके लगे हैं। तेलंगाना के मेडक में आज दोपहर 2 बजे भूकंप आया है। मेडक में आए भूकंप की तीव्रता 2.8 थी। इससे पहले आज महाराष्ट्र में सुबह आठ बजे भूकंप आया था। इसके अलावा दिल्ली समेत बाकी राज्यों में भूकंप की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है।

भारत में 25 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 25 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
तेलंगाना2.82:08:55 PM5 KMमेडक
महाराष्ट्र3.48:09:38 AM10 KMहिंगोली
गुजरात (24 March)2.85:41:39 PM15 KM22.216, 70.798

दुनिया में 25 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 25 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
तिब्ब्त (चीन)3.605:23:07 AM26 KM30.753, 86.457
रूस4.94:05 AM10 KMकामचटका
अर्जेंटिना4.33:32 AM AM275 KMसांता रोजा डे टैस्टिल
ग्रीस4.23:27 AM10 KMकोस्मिरा

ग्रीस में भूकंप

ग्रीस यूरोप के उन देशों में शामिल है जहां भूकंप अक्सर महसूस किए जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि ग्रीस पृथ्वी की सक्रिय टेक्टोनिक प्लेटों के संगम क्षेत्र में स्थित है। यहां अफ्रीकी प्लेट और यूरेशियन प्लेट आपस में टकराती रहती हैं, जिससे जमीन के नीचे लगातार हलचल बनी रहती है और समय-समय पर भूकंप आते हैं। ग्रीस का भौगोलिक स्वरूप भी भूकंप की घटनाओं को बढ़ाता है। देश में कई छोटे-बड़े द्वीप और पहाड़ी इलाके हैं, जहां जमीन की परतें कमजोर होती हैं। खासकर एजियन सागर के आसपास का क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से बहुत संवेदनशील माना जाता है। यहां मध्यम से तेज तीव्रता के भूकंप दर्ज किए जाते हैं, जिनसे इमारतों को नुकसान और लोगों में दहशत फैलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इतिहास में भी ग्रीस ने कई बड़े भूकंप झेले हैं, जिनमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ। हालांकि, लगातार आने वाले झटकों के कारण यहां की सरकार और वैज्ञानिक संस्थान भूकंप से निपटने के लिए बेहतर निर्माण मानकों और चेतावनी प्रणालियों पर काम कर रहे हैं। इसके बावजूद, विशेषज्ञ मानते हैं कि ग्रीस में भूकंप का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हो सकता, इसलिए सतर्कता और तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें