Earthquake Today 21 March 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया? बागेश्वर में सुबह-सुबह कांपी धरती

Earthquake Today 21 March 2026: भारत में शनिवार को कहां-कहां भूकंप आया। आज भारत में बागेश्वर में भूकंप आया है। बागेश्वर में आए भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई है। क्या दिल्ली में भी भूकंप आया है?

Earthquake Today 21 March 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया? शनिवार को सुबह-सुबह उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप आया है। बागेश्वर में आए भूकंप की तीव्रता 2.5 थी, जिसके कारण जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। शनिवार सुबह पांच बजे बागेश्वर में भूकंप आया था। उत्तराखंड के अलावा और कहीं भूकंप नहीं आया है। दिल्ली में भी मौसम भले ही खराब है, लेकिन भूकंप की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है।

Earthquake Today 21 March 2026

21 मार्च को कहां भूकंप आया

भारत में 21 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 21 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
उत्तराखंड2.504:56:16 AM5 KMबागेश्वर

दुनिया में 21 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 21 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
ग्रीस4.55:01 AM10 KMआयोनियन द्वीप समूह
चिली4.02:08 AM27 KMतारापाका

उत्तराखंड में कहां भूकंप ज्यादा आता है?

उत्तराखंड में भूकंप अधिक आने का मुख्य कारण इसकी भौगोलिक स्थिति है। यह राज्य हिमालयी क्षेत्र में स्थित है, जो दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक माना जाता है। यहां भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट आपस में टकरा रही हैं, जिससे धरती के भीतर लगातार तनाव बनता रहता है। जब यह तनाव अचानक रिलीज होता है, तो भूकंप के रूप में झटके महसूस होते हैं। इसी वजह से उत्तराखंड को भूकंपीय जोन-IV और V में रखा गया है, जो उच्च जोखिम वाले क्षेत्र हैं। राज्य में भूकंप सबसे ज्यादा गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में महसूस किए जाते हैं। खास तौर पर चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पहाड़ी जिलों में भूकंप का खतरा अधिक रहता है। इन इलाकों में कई सक्रिय फॉल्ट लाइनें मौजूद हैं, जैसे मेन सेंट्रल थ्रस्ट (MCT) और मेन बाउंड्री थ्रस्ट (MBT), जो भूकंपीय गतिविधियों को बढ़ाती हैं। इसके अलावा, पहाड़ी ढलानों पर बसी आबादी, कमजोर निर्माण और भूस्खलन की संभावना भूकंप के प्रभाव को और गंभीर बना देती है।

End of Feed