Earthquake Today 08 march 2026: अरुणाचल प्रदेश में एक के बाद एक लगे चार भूकंप के झटके, जानिए कहां था केंद्र

Earthquake Today 08 march 2026: भारत के अरुणाचल प्रदेश में रविवार को अबतक चार भूकंप के झटके लग चुके हैं। वहीं सिक्किम में दो बार रविवार को भूकंप आया है। जानिए भारत में और कहां-कहां भूकंप आया?

Earthquake Today 08 march 2026: अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में रविवार को छह बार भूकंप आया है। अरुणचाल प्रदेश में चार बार तो सिक्किम में दो बार भूकंप के कारण धरती हिली है। हालांकि इन झटकों की तीव्रता कम थी, जिसके कारण जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। National Center for Seismology के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में तीन बार आज भूकंप आया है।

Today earthquakes in india .

आज सिक्किम में आया भूकंप

भारत में 8 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 8 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
अरुणाचल प्रदेश2.805:48:49 AM10 KMबिचोम
अरुणाचल प्रदेश3.407:26:16 AM10 KMपश्चिम कामेंग
सिक्किम2.205:28:345 KMमंगन
सिक्किम2.001:35:315 KMमंगन
अरुणाचल प्रदेश2.701:10:085 KMपश्चिम कामेंग
अरुणाचल प्रदेश2.800:53:215 KMपश्चिम कामेंग

दुनिया में 8 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 8 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
इंडोनेशिया5.311:35:0810 KM2.24, 96.77
अफगानिस्तान 4.811:32:59 AM209 KM36.61, 71.18
ग्रीस5.59:02 AM10 KMज़ूडोचोस, एपिरस
रूस4.98:52 AM10 KMकामचटका
चिली4.94:25:00 AM20 KMहुआस्को
म्यांमार3.503:56:08 AM71 KM21.55, 93.60
तिब्बत3.500:22:46 AM10 KM28.10, 87.43

सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में क्यों आते हैं ज्यादा भूकंप?

सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके मुख्य रूप से भूगर्भीय (टेक्टोनिक) गतिविधियों के कारण आते हैं। ये दोनों राज्य हिमालयी क्षेत्र में स्थित हैं, जो दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक माना जाता है। सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट आपस में टकरा रही हैं। भारतीय प्लेट लगातार उत्तर की ओर बढ़ रही है और यूरेशियन प्लेट से टकरा रही है। इस टकराव के कारण जमीन के अंदर भारी दबाव बनता है। जब यह दबाव अचानक निकलता है, तो भूकंप के झटके महसूस होते हैं। इसके अलावा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में कई सक्रिय फॉल्ट लाइनें (भूकंपीय दरारें) मौजूद हैं। ये दरारें जमीन के अंदर मौजूद कमजोर हिस्से होती हैं, जहां प्लेटों की हलचल से ऊर्जा निकलती है और भूकंप पैदा होता है।

End of Feed