Andaman Earthquake Today: अंडमान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2024, 11:11 AM IST

Andaman Earthquake Today: अंडमान में भूकंप का झटका आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है।

Andaman Earthquake Today: अंडमान में भूकंप का झटका आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप सुबह 7.53 बजे आया। जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस खबर पर अभी और विस्तृत जानकारी की प्रीतीक्षा है।

earthquake

अंडमान में भूकंप के झटके

अक्सर आते हैं भूकंप के झटके

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुल 572 द्वीप हैं, जिसमें से 38 पर लोग रहते हैं। बाकी के द्वीपों पर सरकार का नियंत्रण है, मगर वहां आबादी नहीं है। अंडमान बंगाल की खाड़ी के उस इलाके में मौजूद है, जहां अक्सर भूकंप के झटके आते हैं।

नवंबर में भी आए भूकंप के झटके

इससे पहले पिछले साल नवंबर में भी अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 19 नवंबर की शाम अंडमान सागर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके आए थे। तब रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई थी। इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था।

End of Feed