DUJ और KUWJ ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकार से कथित यौन उत्पीड़न की निंदा की

दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (DUJ) और केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (दिल्ली यूनिट) ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कवरेज के दौरान महिला पत्रकार के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की की निंदा की है।

दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (DUJ) और केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (दिल्ली यूनिट) ने 2 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कवरेज के दौरान महिला पत्रकार के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की घटना पर गहरा आक्रोश जताया है। दोनों पत्रकार संगठनों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एसीपी विवेक भगत पर युवा महिला पत्रकार के साथ अनुचित तरीके से बॉडी को पकड़ने का आरोप है।

DUJ

डीयूजे और केयूडब्ल्यूजे ने महिला पत्रकार से कथित यौन उत्पीड़न की निंदा की (फाइल फोटो- PTI)

संगठनों का दावा है कि जब पत्रकार ने इसका विरोध किया तो अधिकारी वहां से चले गए। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने की बात भी कही गई है। बयान के अनुसार, पत्रकार पिछले दो दिनों से इस कथित हमले को लेकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

End of Feed