DRDO: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मंगलवार को ओडिशा के चांदीपुर अपतटीय क्षेत्र से अत्यंत कम दूरी की हवाई रक्षा प्रणाली (वीएसएचओआरएडीएस) मिसाइल का सफल परीक्षण किया। वीएसएचओआरएडीएस को डीआरडीओ के हैदराबाद स्थित अनुसंधान केंद्र इमारत द्वारा डिजाइन एवं विकसित किया गया है।
डीआरडीओ ने शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल का किया सफल टेस्ट।
डीआरडीओ ने शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल का किया सफल टेस्ट
#DRDOUpdates | Very Short Range Air Defence System (VSHORADS) missile was successfully flight tested from a ground… t.co/Te2XRQG4Ed
— ANI (@ANI) Sep 27, 2022
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि डीआरडीओ ने 27 सितंबर को ओडिशा अपतटीय क्षेत्र के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से जमीन आधारित पोर्टेबल लॉन्चर से वीएसएचओआरएडीएस मिसाइल के दो सफल परीक्षण किए। मंत्रालय ने कहा कि वीएसएचओआरएडीएस मिसाइल में लघु प्रतिक्रिया नियंत्रण प्रणाली (आरसीएस) और एकीकृत वैमानिकी सहित कई नवीन प्रौद्योगिकियां शामिल हैं, जो परीक्षणों के दौरान सफल साबित हुई हैं।
