VIDEO: अब ड्रोन से बरसेगी तबाही! देखें DRDO की ULPGM-V3 मिसाइल कैसे करेगी दुश्मनों का गेम ओवर

डीआरडीओ ने आंध्र प्रदेश के कुर्नूल स्थित टेस्ट रेंज में ULPGM-V3 के अंतिम विकासात्मक परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। यह स्वदेशी मिसाइल ड्रोन (UAV) से लॉन्च होकर दुश्मन के ठिकानों पर बेहद सटीक हमला कर सकती है। इसकी खासियत यह है कि यह एयर-टू-ग्राउंड और एयर-टू-एयर दोनों मोड में काम करती है, यानी जमीन के लक्ष्य और हवा में मौजूद दुश्मन के ड्रोन/विमान दोनों को निशाना बना सकती है।

भारत ने रक्षा तकनीक के क्षेत्र में आज एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल कर लिया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने आंध्र प्रदेश के कुर्नूल के पास स्थित अपनी परीक्षण रेंज (DRDO Test Range) में 'अनमैन्ड एरियल व्हीकल लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल' यानी ULPGM-V3 के अंतिम डिलिवरेबल कॉन्फ़िगरेशन डेवलपमेंट ट्रायल्स (अंतिम विकासात्मक परीक्षण) को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह मिसाइल मुख्य रूप से ड्रोन और मानवरहित लड़ाकू विमानों (UAVs) से दुश्मन के ठिकानों को सटीकता से तबाह करने के लिए डिजाइन की गई है।

drdo (2)

डीआरडीओ ने ULPGM-V3 के अंतिम विकासात्मक परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए। ANI

हवा से जमीन और हवा से हवा, दोनों मोड में सटीक वार

इस परीक्षण की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि मिसाइल का परीक्षण दोनों ही महत्वपूर्ण युद्धक विधाओं में किया गया।

End of Feed