DRDO ने फिर चौंकाया: शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम का किया सफल परीक्षण, दुनिया ने देखी भारत की ताकत

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 1, 2024, 06:32 AM IST

DRDO: वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम एक मैन पार्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसे पूरी तरह से स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है। डीआरडीओ ने इसके दो सफल परीक्षण किए और हवा में ही लक्ष्यों को मार गिराया गया।

Very Short-Range Air Defence System: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एक बार फिर से दुनिया को भारत की ताकत का लोहा मनवाया है। डीआरडीओ की ओर से ओडिशा के चांदीपुर से बेहद कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (Air Defence System) का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण 28 और 29 फरवरी को किए गए थे। जानकारी के मुताबिक, जमीन आधारित पोर्टेबल लॉन्चर से दो परीक्षण किए गए।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों परीक्षण उड़ानों ने मिशन के उद्देश्यों को पूरा किया और मिसाइलों द्वारा रोका व नष्ट कर दिया गया। बता दें, मिसाइल को दोहरी थ्रस्ट सॉलिड मोटर द्वारा संचालित किया जाता है और इसका उद्देश्य कम ऊंचाई वाले हवाई खतरों को रोकना व नष्ट करना है।

End of Feed