पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत ने दिखाई ताकत; इंडियन नेवी ने DRDO के साथ मिलकर किया MIGM का सफल परीक्षण

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है। भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने DRDO के साथ मिलकर मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) का परीक्षण किया है। जिसका वीडियो देख ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत ने एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत से रूबरू करवाया है। भारतीय नौसेना और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी तकनीक से विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) का सफल युद्धक परीक्षण (कम विस्फोटक के साथ) किया है।

trial of Multi-Influence Ground Mine

इंडियन नेवी ने DRDO के साथ मिलकर किया मिसाइल का परीक्षण।

इंडियन नेवी ने DRDO के साथ मिलकर किया मिसाइल का परीक्षण

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (एमआईजीएम) की लड़ाकू फायरिंग (कम विस्फोटक के साथ) सफलतापूर्वक की है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, 'यह प्रणाली नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, विशाखापत्तनम द्वारा अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं - उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला, पुणे और टर्मिनल बैलिस्टिक्स अनुसंधान प्रयोगशाला, चंडीगढ़ के सहयोग से विकसित एक उन्नत पानी के नीचे की नौसेना की खदान है।' DRDO और भारतीय नौसेना द्वारा विकसित MIGM, आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली को मजबूत करेगी।

End of Feed