SIR: आज जारी होगा तीन राज्यों, दो केंद्र शासित प्रदेशों की मतदाता सूची का मसौदा; वोटर ऑनलाइन कर सकेंगे जांच

पश्चिम बंगाल, राजस्थान सहित तीन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का मसौदा आज जारी किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ मतदाता सूची के मसौदे की प्रति साझा करेंगे। इसके साथ ही इसे वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मंगलवार को तीन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की मतदाता सूचियों का मसौदा जारी किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने इसकी जानकारी दी है। आयोग ने बताया कि जिन राज्यों की मतदाता सूची का मसौदा जारी किया जाना है उनमें पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गोवा, पुडुचेरी और लक्षद्वीप शामिल हैं।

एसआईआर।

एसआईआर। तस्वीर-PTI

मतदाता ऑनलाइन कर सकेंगे जांच

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ मतदाता सूची के मसौदे की प्रति साझा करेंगे।इसके अलावा, मतदाता सूची सीईओ और डीईओ की वेबसाइटों पर भी अपलोड की जाएगी। अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत मतदाताओं की सूचियां भी सीईओ और डीईओ की वेबसाइटों पर अपलोड की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि वोटर ceowestbengal.wb.gov.in/SIR, voters.eci.gov.in या ECINET मोबाइल एप पर भी इसकी जांच कर पाएंगे।

End of Feed