Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को केंद्र की बीजेपी सरकार (BJP Government) पर तंज कसते हुए कहा कि गुजरात 'डबल इंजन वाली सरकार' नहीं बल्कि 'नए इंजन' की सरकार चाहता है। गुजरात (Gujarat Assembly Elections 2022) के भावनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे कहते हैं 'डबल इंजन की सरकार'। इस बार गुजरात को डबल इंजन (Double Engine) नहीं, नया इंजन चाहिए। डबल इंजन बहुत पुराना है, दोनों इंजन 40-50 साल पुराने हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
ये लोग कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार होनी चाहिए। गुजरात को इस बार डबल इंजन नहीं, नया इंजन चाहिए। t.co/9HCjl6UB8B
— ANI (@ANI) Oct 16, 2022
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि एक नई पार्टी, नए चेहरे, नई विचारधारा, नई ऊर्जा और एक नया सवेरा। नई पार्टी के लिए प्रयास करें, कोशिश करने के लिए आप कुछ भी नहीं खोते हैं। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के नेता 'डबल-इंजन' का उपयोग इस बात पर जोर देने के लिए करते हैं कि अगर राज्य और केंद्र में एक ही पार्टी सत्ता में है तो विकास में तेजी आएगी।
गुजरात के दो दिन के दौरे पर हैं अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार के लिए गुजरात के दो दिन के दौरे पर हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। रैली में बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने का आग्रह किया। केजरीवाल ने कहा कि एक बार कोशिश करो और हमें मौका दो। मैं यहां एक मौका तलाशने आया हूं। आपने इन लोगों को 70 साल दिए हैं। आपने कांग्रेस को कई साल और 27 साल बीजेपी को दिए। केजरीवाल को मौका दो। अगर मैं प्रदर्शन नहीं करता हूं तो वोट मांगने नहीं लौटूंगा।
केजरीवाल ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वह पिछले 27 सालों में बीजेपी सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए अलग-अलग समुदायों, समूहों और सरकारी कर्मचारियों के लोगों के खिलाफ दर्ज सभी झूठे मामलोंको प्राथमिकता के आधार पर वापस लेगी।
