स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव पर हमें कुछ बताने की जरूरत नहीं...एस जयशंकर ने UN को सुनाई खरी-खरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2024, 11:02 AM IST

यूएन महासचिव के प्रवक्ता ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि भारत में लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकारों की रक्षा की जाएगी और हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में मतदान कर सकेगा।

S Jaishankar on UN Remark: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को भारत में चुनावों पर संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी की हालिया टिप्पणी को खारिज कर दिया। जयशंकर ने कहा कि उन्हें यूए को यह बताने की जरूरत नहीं है कि देश में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होने चाहिए। उनकी टिप्पणियां संयुक्त राष्ट्र महासचिव के एक प्रवक्ता के बयान के संबंध में आईं। प्रवक्ता ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि भारत में लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकारों की रक्षा की जाएगी और हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में मतदान कर सकेगा।

S Jaishankar

एस जयशंकर

जयशंकर बोले, चिंता न करें

लोकसभा चुनाव में अपने मंत्रिमंडल सहयोगी और भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर के लिए प्रचार करने आए जयशंकर ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा, मुझे संयुक्त राष्ट्र से यह कहने की जरूरत नहीं है कि हमारे चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होने चाहिए। मेरे साथ भारत के लोग हैं। भारत के लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हों। इसलिए, इसके बारे में चिंता न करें।

End of Feed