Bihar Begusarai dog encounter: बिहार के बेगूसराय जिले के लोग इन दिनों कुत्तों के आतंक से जूझ रहे हैं, बताया जा रहा है कि इनका आतंक इतना ज्यादा हो गया है कि बताते हैं कुत्तों के काटने से 6 लोगों की मौत हो चुकी है।वहीं कुत्तों के काटने से करीब 25 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो चुके हैं, जिससे जिले में इन कुत्तों का खौफ लोगों के घर कर गया है, बताते हैं यहां पर कुछ कुत्ते आदमखोर हो गए हैं।
बिहार के कुछ इलाकों में कुत्तों का आतंक मचा हुआ है
कुत्तों का आतंक ऐसा कि अब लोग घरों से बाहर निकलने में बुरी तरह से डर रहे हैं साथ ही कुत्तों के भय से अब किसान अपने खेत जाना तक छोड़ दिए है वहीं मजदूर भी कुत्तों के डर से काम पर नहीं निकल रहे हैं, कुल मिलाकर कुत्ते यहां बहुत बड़ी समस्या बन गए हैं, त्रस्त लोग जिला प्रशासन से कुत्तों के सफाए की मांग कर रहे हैं।
शार्प शूटरों को कुत्तों को मारने के लिए पटना से बुलाया गया
कुत्तों के खौफ के चलते और लोगों के घायल होने और मौत के यहां पहली बार कुत्तों का एनकाउंटर अभियान चलाया गया और बताते हैं कि वन एवं पर्यावरण विभाग की टीम द्वारा एनकाउंटर में कुत्तों को मार दिया गया, गौर हो कि वन एवं पर्यावरण विभाग के शार्प शूटरों को कुत्तों को मारने के लिए पटना से बुलाया गया था।
सांसद मेनका गांधी एक्शन में आ गईं
वन विभाग के आखेटकों की टीम 'आदमखोर कुत्तों' का एनकाउंटर कर रही है बताते हैं कि टीम ने करीब 16 आवारा कुत्तों का एनकाउंट कर दिया है। कुत्तों के इस एनकाउंटर को लेकर राष्ट्रीय पशु अधिकार संरक्षक एक्टिविस्ट सह भाजपा सांसद मेनका गांधी एक्शन में आ गई है। मेनका गांधी ने बेगूसराय के डीएम तथा तेघड़ा के एसडीओ को फोन कर कुत्तों का एनकाउंटर करने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
कुत्तों के एनकाउंटर अभियान पर फिलहाल रोक
मेनका गांधी के एक्शन में आते ही जिला प्रशासन के आदेश पर कुत्तों के एनकाउंटर अभियान पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। वहीं अन्य पशु अधिकारविदों का भी कहना है कि एक साथ इतनी संख्या में कुत्ते आदमखोर नहीं हो सकते हैं, एनकाउंटर ही इसका विकल्प नहीं है, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आम लोगों को इन आदमखोर कुत्तों से बचाना जरूरी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
