एक वोट से हुई हार तो कोर्ट पहुंच गए DMK के पूर्व मंत्री, TVK विधायक के शपथ ग्रहण पर की रोक की मांग

23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तिरुपत्तूर सीट से TVK उम्मीदवार आर श्रीनिवासा सेतुपति ने DMK के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन को सिर्फ एक वोट से हरा दिया था। इसके बाद से डीएमके नेता लगातार मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं।

तमिलनाडु में चुनाव होने के बाद भले ही सीएम के रूप में थलापति विजय ने शपथ ले ली है, मगर उनके विधायक और डीएमके प्रत्याशी के बीच की चुनावी लड़ाई अब अदालत तक पहुंच गई है। यहां डीएमके के पूर्व मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन और टीवीके उम्मीदवार आर श्रीनिवास सेतुपति के बीच तमिलनाडु की तिरुपत्तूर सीट पर हुआ बेहद करीबी मुकाबला अब अदालत तक पहुंच गया है। मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court) ने आज इस मामले में सुनवाई भी की।

Madras High Court

मद्रास हाईकोर्ट

सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 11 मई की तारीख तय की है। सुनवाई के दौरान अदालत ने चुनाव आयोग से कुछ सवालों पर जवाब मांगते हुए हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।

End of Feed