'उदयनिधि भविष्य में बनेंगे मुख्यमंत्री...', DMK नेता ने अमित शाह पर किया पलटवार

Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु सरकार में मंत्री एस रेगुपति ने शनिवार को कहा कि राज्य के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भविष्य में मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे और इसमें कोई संदेह नहीं है। रेगुपति ने कहा कि अतीत में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने यह भी दावा किया था कि द्रमुख प्रमुख एमके स्टालिन कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। स्टालिन ने इन दावों को झुठलाते हुए सफलतापूर्वक मुख्यमंत्री पद हासिल किया।

Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु सरकार में मंत्री एस रेगुपति ने शनिवार को कहा कि राज्य के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भविष्य में मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे और इसमें कोई संदेह नहीं है। पुडुकोट्टई में संवाददाताओं से मुखातिब रेगुपति ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अतीत में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने यह भी दावा किया था कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) प्रमुख एमके स्टालिन कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।

Udhayanidhi Stalin

उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन (फोटो साभार: @Office_of_Udhay)

DMK नेता ने क्या कुछ कहा?

रेगुपति ने कहा कि स्टालिन ने इन दावों को झुठलाते हुए सफलतापूर्वक मुख्यमंत्री पद हासिल किया। उन्होंने कहा कि इसी तरह उदयनिधि स्टालिन भी भविष्य में मुख्यमंत्री बनेंगे और इसमें कोई संदेह नहीं है। द्रमुक को सत्ता से “उखाड़ फेंकने” की गृह मंत्री की टिप्पणी पर रेगुपति ने कहा कि पार्टी की जड़ें इतनी गहरी हैं कि शाह उन्हें ढूंढ़ भी नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा, “शाह जड़ों को हिला भी नहीं सकते।”

End of Feed