डीके शिवकुमार को डिप्टी CM बनाए जाने पर खुश नहीं हैं उनके भाई डीके सुरेश, कही ये बात

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 18, 2023, 12:53 PM IST

DK Shivakumar news : कर्नाटक में सीएम सिद्दारमैया बनेंगे या डीके शिवकुमार, इस पर जारी संस्पेंस को कांग्रेस ने मंगलवार को दूर कर दिया। कांग्रेस महासचिव ने आधिकारिक रूप से सिद्दारमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की घोषणा की। डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर उनके भाई एवं सांसद डीके सुरेश ने प्रतिक्रिया दी।

DK Shivakumar news : कर्नाटक में सीएम सिद्दारमैया बनेंगे या डीके शिवकुमार, इस पर जारी संस्पेंस को कांग्रेस ने मंगलवार को दूर कर दिया। कांग्रेस महासचिव ने आधिकारिक रूप से सिद्दारमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की घोषणा की। डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर उनके भाई एवं सांसद डीके सुरेश ने प्रतिक्रिया दी। सुरेश ने कहा कि वह कांग्रेस के इस फैसले से खुश नहीं हैं। उन्होंने अपने भाई को सीएम बनाए जाने की इच्छा जताई।

DK Suresh

कर्नाटक के डिप्टी सीएम बनेंगे डीके शिवकुमार।

हम इंतजार करेंगे और देखेंगे-सुरेश

कांग्रेस सांसद ने कहा, 'मैं पूरी तरह से खुश नहीं हूं लेकिन कर्नाटक के हित को देखते हुए हमें अपने वादों को पूरा करना है। यही वजह है कि डीके शिवकुमार को पार्टी का यह फैसला मानना पड़ा। भविष्य में हम देखेंगे क्योंकि हमें अभी बहुत आगे जाना है। मैं सीएम पद पर डीके शिवकुमार की ताजपोशी होते देखना चाहता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हम इंतजार करेंगे और देखेंगे।' सीएम पद के लिए सिद्दारमैया और डिप्टी सीएम पद के लिए डीके शिवकुमार का शपथग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा।

End of Feed