Happy Diwali: आज देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर से लेकर पूरे देश में दिवाली (Deepawali) की रौनक दिख रही है। सीमा पर जवान भी दिवाली का जश्न मना रहे हैं और महालक्ष्मी (Mahalakshmi) के दर्शन के लिए भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। दिवाली के इस मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। अपने ट्वीट (Tweet) में पीएम मोदी ने कहा, 'दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।' वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा, 'समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, आरोग्य व समृद्धि लाए।'
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामानाएं
Wishing everyone a Happy Diwali. Diwali is associated with brightness and radiance. May this auspicious festival fu… t.co/XPLm0x03ul
— ANI (@ANI) Oct 24, 2022
सीएम योगी का ट्वीट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'समाज में व्याप्त हर प्रकार के अंधकार के विरुद्ध 'प्रकाश' की शाश्वत विजय के अमर प्रतीक, महापर्व दीपावली की सभी को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। इस पावन प्रकाश पर्व पर कामना है कि अखिल जगत 'राममय' हो। माँ लक्ष्मी की कृपा से सभी का जीवन सुख-समृद्धि और सद्भाव के उजास से आलोकित हो।'दिवाली पर शहर-शहर हुए रोशनीमय
दरअसल खुशियों के त्योहार दिवाली की धूम पूरे देशभर में देखी जा रही है। शहर रंग-बिरंगी लाइटों से गुलजार हैं। शहरों की सजावट वाली पहली तस्वीर पश्चिम बंगाल के कोलकाता से सामने आई है जहां पार्क स्ट्रीट को दुल्हन की तरह सजाया गया है ये नजारा इतना खूबसूरत है कि देखने वाले बस इसे देखते ही रह गए। कोलकाता के लोगों में पार्क स्ट्रीट घूमने का तो क्रेज है लेकिन इंटरनेट पर भी इसे जमकर निहार रहे हैं।कोलकाता: दीपावली को लेकर पार्क स्ट्रीट को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।#Diwali t.co/mIwXES8vPc
— ANI (@ANI) Oct 23, 2022
