BSP सुप्रीमो मायावती का कूटनीतिक बयान, UCC के पक्ष में लेकिन BJP का समर्थन नहीं

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jul 2, 2023, 01:25 PM IST

BSP on UCC: यूसीसी के मुद्दे पर अब तस्वीर धीरे धीरे साफ होने लगी है। आप और शिवसेना यूबीटी ने जहां सैद्धांतिक तौर पर समर्थन किया है वहीं बीएसपी ने भी अपने पत्ते खोल दिये। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी यूसीसी के खिलाफ नहीं है।

BSP on UCC: समान नागरिक संहिता पर 3 जुलाई को संसदीय समिति की अहम बैठक होने वाली है। बैठक में लॉ कमीशन के सदस्यों को भी बुलाया गया है। लॉ कमीशन के मुताबिक अब तक 8.5 लाख लोगों की प्रतिक्रिया आ चुकी है। इन सबके बीच बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी यूसीसी का समर्थन करती है लेकिन बीजेपी को समर्थन नहीं है। मायावती ने कहा जिस तरह से भाजपा देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की कोशिश कर रही है, हम उसका समर्थन नहीं करते हैं। इस मुद्दे का राजनीतिकरण करना और जबरदस्ती यूसीसी को देश में लागू करना सही नहीं है।

Mayawati, UCC,

बीएसपी की मुखिया हैं मायावती

3 जुलाई को संसदीय समिति की बैठक

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि यदि एक ही कानून हर मामले में सभी धर्मों के लोगों पर लागू होता है, तो यह केवल देश को मजबूत करेगा। उनका बयान समान नागरिक संहिता पर संसदीय स्थायी समिति की चर्चा से पहले आया है। सरकार संसद के मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने पर विधेयक पेश कर सकती है। विधेयक को संसदीय स्थायी समिति को भेजा जा सकता है जो समान नागरिक संहिता पर अलग अलग समाज के विचार सुनेगी।

End of Feed