एफटीए के बाद राष्ट्रपति भवन में हुई ईयू नेताओं की मेहमाननवाजी;उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा ने उठाया लुत्फ

यह पहली बार था जब यूरोपीय संघ के दो शीर्ष नेता संयुक्त रूप से भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बने। वे राष्ट्रपति मुर्मु के साथ पारंपरिक बग्गी में सवार होकर कर्तव्य पथ पहुंचे, जहां परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का स्वागत किया और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और यूरोप न केवल समकालीन हितों से जुड़े हैं, बल्कि लोकतंत्र, बहुलवाद और खुली बाजार अर्थव्यवस्था जैसे साझा मूल्यों से भी जुड़े हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता हमारे लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव लाएगा।

राष्ट्रपति भवन में हुई ईयू नेताओं के लिए भोज।

राष्ट्रपति भवन में हुई ईयू नेताओं के लिए भोज।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी हुए शामिल

भारत के उपराष्ट्रपति के एक्स हैंडल पर बताया गया कि भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के सम्मान में आयोजित भोज में भाग लिया।

End of Feed