सियासत से आस्था तक; दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान! 20 अक्टूबर से उज्जैन महाकाल से अयोध्या रामलला तक पैदल यात्रा

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म इंसानियत का संदेश देता है। इसमें कोई छोटा-बड़ा या जात-पात नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के ग्रंथों में सद्भाव और मानवता का संदेश मिलता है, नफरत का नहीं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 11 सितंबर यानी शुक्रवार को दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने वर्तमान विधायक घनश्याम सिंह के निवास पर मुलाकात की और सहभोज में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या राम मंदिर तक पदयात्रा शुरू करने की घोषणा की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी यह यात्रा सनातन धर्म के वास्तविक स्वरूप और सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से होगी।

Ayodhya Ram Mandir

दिग्विजय सिंह ने किया अयोध्या पदयात्रा का एलान

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म इंसानियत का संदेश देता है। इसमें कोई छोटा-बड़ा या जात-पात नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के ग्रंथों में सद्भाव और मानवता का संदेश मिलता है, नफरत का नहीं।

End of Feed