रिश्वत लेने के आरोप में फंसे DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर गिरी गाज, पंजाब सरकार ने किया सस्पेंड

सीबाई ने एचएस भुल्लर को फतेहगढ़ साहिब के कबाड़ व्यापारी आकाश भट्टा की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। व्यापारी ने आरोप लगाया था कि आईपीएस ने उनके खिलाफ दर्ज एक पुराने मामले को खत्म करने के एवज में 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। जांच एजेंसी ने गुरुवार को उनको मोहाली स्थित कार्यालय में हिरासत में लिया था।

रिश्वत लेने के आरोप में फंसे डीआईजी रोपड़ हरचरण सिंह भुल्लर को पंजाब सरकार ने निलंबित कर दिया है। गृह विभाग की ओर से शनिवार को यह आदेश जारी किया। गृह विभाग की ओर से शनिवार को जारी आदेश में कहा गया कि उनकी गिरफ्तारी के 48 घंटे बीत जाने के बाद अखिल भारतीय सेवा नियम 3(2) के तहत उन्हें स्वत: प्रभाव से निलंबित माना जाएगा।

dig punjab police

रिश्वत लेने के आरोप में फंसे डीआईजी रोपड़ हरचरण सिंह भुल्लर निलंबित।(फोटो सोर्स: ANI)

बता दें कि सीबाई ने एचएस भुल्लर को फतेहगढ़ साहिब के कबाड़ व्यापारी आकाश भट्टा की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। व्यापारी ने आरोप लगाया था कि आईपीएस ने उनके खिलाफ दर्ज एक पुराने मामले को खत्म करने के एवज में 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। जांच एजेंसी ने गुरुवार को उनको मोहाली स्थित कार्यालय में हिरासत में लिया था।

End of Feed