Dhruv Rathee Detained: जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह गुरुग्राम में हिरासत में लिया गया। वो शनिवार को दिल्ली पहुंच चुके थे। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करते हुए लोगों से जंतर-मंतर आने की अपील की थी। ध्रुव ने वीडियो में कहा, "मैं दिल्ली आ गया हूं। मैंने देखा कि प्रधानमंत्री ने 50 से ज़्यादा मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए, कई ट्रेन और बसें रद्द कर दी गई हैं। प्रदर्शन की वजह से दिल्ली को लॉकडाउन पर डाल रहे हैं।"
ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिया गया। PTI
देर रात से ही उनके आवास के बाहर तैनात थी पुलिस
दिल्ली पुलिस की एक टीम शनिवार सुबह करीब 7:48 बजे गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार में ध्रुव राठी के आवास पर पहुंची। बताया जा रहा है कि ध्रुव राठी की मां के दरवाजा खोलते ही पुलिसकर्मी घर के अंदर दाखिल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की करीब 50 सदस्यीय टीम देर रात से ही उनके आवास के बाहर तैनात थी। इसके बाद पुलिस ध्रुव राठी को अपने साथ ले गई। हालांकि, उन्हें किस मामले में हिरासत में लिया गया है, इसे लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इससे पहले वह CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बेंगलुरु में प्रदर्शन कर चुके हैं और दिल्ली भी पहुंचे थे। भारी पुलिस बल के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन का एलान किया है।
