पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर क्या बोले अमित शाह, तारीफ में कह दी ऐसी बात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर विपक्ष पर खुलकर बात की। उन्होंने विपक्ष और मीडिया में उठ रहे प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति ने अपने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया था। उन्होंने उन बातों का भी जवाब दिया, जिसमें विपक्ष की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि धनखड़ को हाउस अरेस्ट किया गया है।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस मुद्दे को लेकर सरकार पर आरोप लगाए गए कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। विपक्ष की तरफ से भी पूर्व उपराष्ट्रपति के इस्तीफे और उसके बाद उनके पब्लिक डोमेन से गायब होने को लेकर कई प्रश्न किए गए हैं। आरोप तो सरकार पर उन्हें हाउस अरेस्ट करने के लिए भी लगाए जा रहे हैं। ऐसे तमाम प्रश्नों के उत्तर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ANI को दिए एक इंटरव्यू में दिए। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा -

Amit Shah ANI

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (फोटो - ANI)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि धनखड़ जी एक संवैधानिक पद पर आसीन थे और उन्होंने अपने कार्यकाल में संविधान के अनुसार अच्छा काम किया। अमित शाह ने आगे कहा कि धनखड़ जी ने अपनी व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्याओं के चलते पद से इस्तीफा दिया। किसी को भी इस मुद्दे को ज्यादा नहीं खींचना चाहिए और इसमें जबरल षणयंत्र ढूंढने की कोशिश नहीं करनी चाहे। अमित शाह ने जगदीप धनखड़ को हाउस अरेस्ट करने की बातों को सिरे से खारिज कर दिया।

End of Feed