Chhath Puja Incident:यूपी के चंदौली में पुलिया टूटने से नहर में गिरे श्रद्धालु, छठ पूजा के दौरान हुआ हादसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 05:12 PM IST

Chandauli Chhath Puja Incident: उत्तर प्रदेश के चंदौली में छठ पूजा के दौरान एक हादसा पेश आया, गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

Chandauli UP Chhath Puja Incident: छठ पूजा पर सोमवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही आस्था के इस महापर्व का समापन हो गया है, इस बीच यूपी के चंदौली से एक हादसे की खबर सामने आई, चंदौली में छठ पूजा के लिए व्रती महिलाएं परिजनों के साथ सुबह के वक्त सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए राइट कर्मनाशा नहर में एकत्रित हुई थी।

व्रती महिलाएं नहर के बीच कमर भर पानी में खड़ीं थीं और सूर्य भगवान के उदय होने की इंतजार कर रही थीं उसी दौरान नहर के पुल के ऊपर तमाम लोग बैठकर पूजा कार्यक्रम देख रहे थे।

End of Feed