Video:'कफन भी मंजूर, लेकिन आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे...'JPSC परीक्षा धांधली मामले पर देवेंद्र महतो की सरकार को दो-टूक

Ranchi Student Protest: झारखंड के जयपाल सिंह स्टेडियम में 13वें दिन भी धरना जारी है, वहीं पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र महतो बोले-'मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा'; देवेंद्र से 'टाइम्स नाउ नवभारत' चैनल ने बातचीत की।

Ranchi Student Protest: झारखंड में JPSC, JSSC-CGL और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो (Devendra Mahato) का आमरण अनशन पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। देवेंद्र से 'टाइम्स नाउ नवभारत' चैनल ने बातचीत की।

Devendra Mahto Interview

JPSC परीक्षा धांधली मामले पर देवेंद्र महतो की सरकार को दो-टूक

अनशनरत छात्र नेता देवेंद्र महतो (Devendra Mahato) ने सरकार को दो टूक संदेश देते हुए कहा, 'मेरा इतिहास रहा है कि मैं कभी आंदोलन से पीछे नहीं हटता। अगर सरकार हमारी जायज मांगों को नहीं मानती है, तो सफेद चादर यानी कफन में लिपटना भी मुझे स्वीकार है, उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों प्रतियोगी छात्रों के भविष्य की लड़ाई है। छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं और सरकार से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

End of Feed