'राहुल गांधी के खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग', महिलाओं के अधिकारों पर CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में राहुल गांधी के महिला अधिकारों को लेकर दिए बयान पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं के अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन संसद में महिला आरक्षण से जुड़े बिल का विरोध करते हैं। वहीं, राहुल गांधी ने पुणे के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में महिलाओं की स्वतंत्रता, सुरक्षा और समान अधिकारों पर बात करते हुए मनुस्मृति में महिलाओं को लेकर कही गई बातों की आलोचना की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर महिला अधिकारों के मुद्दे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सार्वजनिक मंचों पर महिलाओं के अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन संसद में महिला आरक्षण से जुड़े बिल का विरोध करते हैं। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे और इसमें किसी तरह की गाड़ी या बस की व्यवस्था नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराष्ट्र की परंपरा के अनुरूप ढोल बजाकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।

rahul gandhi (7)

राहुल गांधी ने पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को किया संबोधित। PTI

सीएम फडणवीस ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

End of Feed