TMC Hoarding Row: अभिषेक बनर्जी के दफ्तर के होर्डिंग पर बवाल, डेरेक ओ'ब्रायन को पुलिस का नोटिस; जानें पूरा मामला

कैमैमक स्ट्रीट स्थित अभिषेक बनर्जी के TMC कार्यालय की छत से पार्टी का होर्डिंग हटाने के विवाद में कोलकाता पुलिस ने राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को नोटिस दिया है। पुलिस ने उन्हें सोमवार सुबह 11 बजे शेक्सपियर सरणी पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा है। मामले में अभिषेक बनर्जी समेत TMC के कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज है और 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभिषेक बनर्जी को भी 1 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अभिषेक बनर्जी के कैमैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय की छत से पार्टी का होर्डिंग हटाने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस उनके आवास पर पहुंची और उन्हें नोटिस सौंपा है। पुलिस ने डेरेक ओ'ब्रायन को शेक्सपियर सरणी पुलिस स्टेशन में सोमवार सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा है। उनके अलावा इस मामले में TMC के अन्य नेताओं के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।

derek o brien

TMC Hoarding Row: डेरेक ओ'ब्रायन के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, थाने में पेश होने का नोटिस।

  • क्या है पूरा मामला?

    दरअसल, 27 अगस्त को कोलकाता नगर निगम (KMC) के अधिकारी पुलिस के साथ कैमैमक स्ट्रीट स्थित अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पहुंचे थे। पुलिस और निगम अधिकारियों का कहना था कि इमारत की छत पर लगा होर्डिंग अनधिकृत था और उसे हटाया जाना था।

    End of Feed