बिहार दो साल में टॉप-5 राज्य बन सकता है, बशर्ते...- तेजस्वी यादव ने बताया फॉर्मूला, नीतीश की मांग दोहराई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2022, 08:00 AM IST

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फंड के मुद्दे पर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि बिहार को झारखंड से भी कम फंड मिलता है। जिसके कारण से बिहार में विकास कार्यों में देरी होती है। साथ ही तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के एक मुख्य मांग को भी पूरा करने की अपील की है।

राजद (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi yadav) ने दावा किया है कि बिहार (Bihar) उनके एक फॉर्मूले से सिर्फ दो साल के अंदर ही टॉप-5 राज्य बन सकता है। हालांकि इसमें केंद्र का सहयोग जरूरी है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी (BJP) पर भी जमकर हमला बोला।

tejashwi yadav bihar

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार अगर विशेष दर्जे की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दे तो बिहार महज दो साल में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शुमार हो सकता है। तेजस्वी ने कहा कि अपने स्वयं के प्रयासों से बिहार बुनियादी ढांचे के विकास के मामले में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बन गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा- "बुनियादी ढांचे के विकास के मामले में हम अग्रणी राज्य हैं। हमें बस केंद्र सरकार से एक छोटी सी मदद की जरूरत है। यदि, हमें विशेष दर्जा प्राप्त होता है, तो हम और अधिक तेजी से प्रगति करेंगे, और केवल दो वर्षों में शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो जाएंगे।"

End of Feed