'छात्रों की लाइब्रेरी तक पहुंच नहीं, छात्रवृत्ति पोर्टल नहीं कर रहा था काम'; राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखा पत्र; की यह मांग

Bihar Hostel Problem: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वंचित समुदायों के छात्रों को शिक्षा हासिल करने में आ रही समस्याओं का निवारण करने का अनुरोध किया है। पत्र में राहुल गांधी ने दो महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने का अनुरोध किया जिसमें दरभंगा स्थित अंबेडकर छात्रावास का मसला भी शामिल है।

Bihar Hostel Problem: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को पत्र लिखकर वंचित समुदायों के छात्रों को शिक्षा हासिल करने में आ रही समस्याओं का निवारण करने का अनुरोध किया है। कांग्रेस नेता ने अपने पत्र में बिहार (Bihar) के दरभंगा स्थित अंबेडकर छात्रावास में छात्रों की परेशानियों का भी जिक्र किया है।

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

क्या है पूरा मामला?

पीएम मोदी को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने दो महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने का अनुरोध किया। दरअसल, राहुल गांधी हाल ही में बिहार दौरे के दौरान दरभंगा पहुंचे थे। यहां वह अंबेडकर छात्रावास पर पहुंचे थे, जहां छात्रों ने अपनी परेशानियों से राहुल गांधी को अवगत कराया था।

End of Feed